गोरखपुर: परिवार नियोजन और किशोर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर हुआ मंथन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए परिवार नियोजन और किशोल स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर अध्ययन आधारित कार्यशाला का आयोजन एक निजी होटल में रविवार को किया। जिसमें परिवार नियोजन एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर मंथन हुआ। कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्था पापुलेशन इंटरनेशनल सर्विसेज (पीएसआई) इंडिया-द चैलेंज इनिशिएटिव …
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 23 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए परिवार नियोजन और किशोल स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर अध्ययन आधारित कार्यशाला का आयोजन एक निजी होटल में रविवार को किया। जिसमें परिवार नियोजन एवं किशोर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार पर मंथन हुआ। कार्यशाला का आयोजन स्वयंसेवी संस्था पापुलेशन इंटरनेशनल सर्विसेज (पीएसआई) इंडिया-द चैलेंज इनिशिएटिव ऑफ हेल्दी सिटीज (टीसीआईएचसी) के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने इस अवसर पर 28 कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस मौके पर सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए टीम भावना से काम करना होगा। समुदाय को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देनी होगी। स्वस्थ समाज के लिए प्रजनन स्वास्थ्य और किशोर स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण घटक है। सीएमओ ने कोविड और कोविड टीकाकरण में चिकित्सकों के योगदान की सराहना की और इसी भावना से आगे भी कार्य जारी रखने की अपील की।
कार्यक्रम में पीएसआई इंडिया-टीसीआई एचसी संस्था के प्रोग्राम मैनेजर केवल सिंह सिसौदिया ने शहरी क्षेत्र में कार्य के दौरान के निष्कर्षों और चुनौतियों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने जून 2017 से लेकर दिसंबर 2021 तक के सफर पर भी प्रकाश डाला। विभिन्न टूल किट गेम भी करवाए गये। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ. नंद कुमार ने बताया कि कार्यशाला के जरिये उन बिन्दुओं के बारे में जानकारी हुई जिन्हें दूर कर गुणात्मक सेवाएं दी जा सकती हैं। शहरी क्षेत्र के बारे में एक सबसे अच्छा निष्कर्ष यह निकल कर आया है कि जिन लाभार्थियों ने परिवार नियोजन सेवाएं प्राप्त की हैं वह पुनः शहरी स्वास्थ्य केंद्रों से सेवा पाने की इच्छुक हैं । डेटा फीडिंग भी ठीक हुई है।
यह भी पढ़े-हरदोई: यूक्रेन में फंसा छात्र शिवम पहुंचा दिल्ली, परिजनों ने ली राहत की सांस
