हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक के गले में धारदार हथियार से वार, उपचार के बाद दोस्तों के साथ हुआ फरार
नैनीताल, अमृत विचार। हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने खुद ही अपने गले पर वार कर लिया। उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि मयंक नामक युवक को उसके दोस्त देर रात …
नैनीताल, अमृत विचार। हरियाणा से नैनीताल घूमने आए पर्यटक ने खुद ही अपने गले पर वार कर लिया। उसके साथियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिली थी कि मयंक नामक युवक को उसके दोस्त देर रात घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे हैं।
डॉक्टरों के अनुसार, युवक के गले में किसी हथियार से वार के कारण घाव हो गया था। डॉक्टरों ने उसका उपचार किया जिसके बाद घायल समेत उसके बाकी दोनों दोस्त मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फोन द्वारा मयंक से संपर्क किया तो मयंक ने वापस हरियाणा लौटने की बात की। जिसके बाद से मयंक का फोन बंद आ रहा है। हालांकि अब तक मामले में कोई तहरीर या लिखित शिकायत नहीं मिली है।
