हल्द्वानी: एक जमीन का किया दो बार सौदा, सगे भाइयों पर रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक जमीन का दो बार सौदा कर दिया गया और इसका खुलासा तब हुआ जब किसी ने उक्त जमीन पर खड़ी फसल तबाह कर दी और जमीन की चाहरदिवारी को गिरा दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। मूलरूप …

अमृत विचार, हल्द्वानी। एक जमीन का दो बार सौदा कर दिया गया और इसका खुलासा तब हुआ जब किसी ने उक्त जमीन पर खड़ी फसल तबाह कर दी और जमीन की चाहरदिवारी को गिरा दिया। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से पिथौरागढ़ निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा ने यहां मंगलपड़ाव में रहते हैं।

उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने नवाड़खेड़ा गौलापार निवासी जीवन चन्द्र पुत्र स्व. राम किशन से एक प्लॉट खरीदा था। जिसमें उसने फसल बोई थी। आरोप है कि बीती 12 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने भूखंड की बाउंड्री तोड़कर फसल को नष्ट कर दिया। इस बीच पता चला कि उक्त जमीन को जीवन के बड़े भाई जगदीश ने धोखे से रुखसाना नाम की महिला को बेच दिया है। बातचीत करने पर आरोपी उसे डरा-धमका रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार