डॉ. केशव अग्रवाल पर हमला लोकतंत्र पर हमला, हल्द्वानी में व्यापारियों ने जाहिर किया आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रख्यात सर्जन एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर शनिवार को बरेली में हुए हमले को लेकर हल्द्वानी के व्यापारियों में भी तीखा आक्रोश है। व्यापारियों ने इसे लोकतंत्र पर हमला होना बताकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के …

अमृत विचार, हल्द्वानी। प्रख्यात सर्जन एवं बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर शनिवार को बरेली में हुए हमले को लेकर हल्द्वानी के व्यापारियों में भी तीखा आक्रोश है। व्यापारियों ने इसे लोकतंत्र पर हमला होना बताकर हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, केंद्रीय संयोजक डॉ. धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, संरक्षक भगवान सहाय, पूरन पाठक, शकील अहमद आदि ने कहा कि इस हमले की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। यह हमला लोकतंत्र पर हमला है। संगठन के सभी पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

वहीं, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने कहा कि, यह हमला बहुत ही निंदनीय है। यूपी सरकार को इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

संबंधित समाचार