हरदोई: ट्रेन में लूटपाट करने वाले पश्चिम बंगाल के शातिर लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरदोई। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में मुसाफिरों को बेहोश कर उनसे लूट-पाट करने वाले पश्चिम बंगाल के शातिर लुटेरे को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से नशीला पाउडर और गोलियों के साथ नगदी बरामद की गई है। बताया गया है कि रविवार की सुबह एसएचओ जीआरपी रेहान खां अपने …
हरदोई। रेलवे पुलिस ने ट्रेनों में मुसाफिरों को बेहोश कर उनसे लूट-पाट करने वाले पश्चिम बंगाल के शातिर लुटेरे को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्ज़े से नशीला पाउडर और गोलियों के साथ नगदी बरामद की गई है।
बताया गया है कि रविवार की सुबह एसएचओ जीआरपी रेहान खां अपने हमराहियों के अलावा सीआईबी टीम रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के साथ रेलवे स्टेशन पर तलाशी अभियान चला रहे थे।इसी बीच स्टेशन के पश्चिमी छोर पर सीमेंट शेड के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गया। उसकी इस हरकत को भांपते ही जब सख्ती दिखाई गई तो वह टूट गया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 73 ग्राम नशीला पाउडर, 30 एल्प्राज़ोल की नशीली गोलियां और नगदी बरामद की गई।
उसने अपना नाम मोहम्मद अन्सार पुत्र फज़ीर मोहम्मद उर्फ मोहम्मद फज़ीरुद्दीन निवासी झोकवा बस्ती पाचव रसिया थाना इस्लामपुर ज़िला उत्तर दीनाजपुर पश्चिम बंगाल बताया। उसने बताया कि वह ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों से पहले दोस्ती गांठ लेता था, इसके बाद उन्हें अपने झांसें में लेते हुए खाने-पीने वाली चीज़ में नशीला पाउडर खिला कर बेहोश कर देता था।
इसके बाद वो नगदी और सामान लूट कर फरार हो जाता था। अन्सार के खिलाफ कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर भी मामला दर्ज है। शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में एसएचओ रेहान खां के साथ हेड कांस्टेबिल विकास शखंधार, कांस्टेबिल ध्रुवराज गौतम, रविन्द्र कुमार के अलावा सीआईबी टीम रेलवे सुरक्षा बल मुरादाबाद के हेड कांस्टेबिल रविन्द्र ढ़ाका व राजेंद्र सिंह शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: कन्नौज: ई-रिक्शा चालक ने महिला को बेहोश करके लूटे जेवरात, जांच में जुटी पुलिस
