बरेली: आईएमए ने किया बरेली पुलिस का 24 घंटे में डॅा. केशव अग्रवाल गोलीकांड के खुलासे का शुक्रिया
बरेली, अमृत विचार।आईएमए बरेली द्वारा कल शाम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । जिसमें आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार ने एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण, सी ओ प्रथम, सी ओ दिर्तीय और समस्त पुलिस टीम को …
बरेली, अमृत विचार।आईएमए बरेली द्वारा कल शाम रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ. केशव कुमार अग्रवाल पर हुए जानलेवा हमले के सम्बन्ध में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । जिसमें आईएमए बरेली के अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार ने एसएसपी बरेली रोहित सिंह सजवाण, सी ओ प्रथम, सी ओ दिर्तीय और समस्त पुलिस टीम को तहेदिल से धन्यवाद दिया।
क्योंकि पूरी रात लगकर पुलिस प्रशाशन ने 24 घंटे के अंदर इस घटना के तीनो अभियुक्तों को पकड़ लिया है।आईएमए बरेली अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार यह मांग कि पुलिस प्रशासन इन तीनो अभियुक्तों को कड़ी से कड़ी सजा दे। साथ ही चिकित्सकों को सुरक्षा का वातावरण प्रदान करे और इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास करें। आईएमए सचिव डॉ. एम.डी. छाबड़िया ने पुलिस प्रशासन की इस त्वरित और सफल कार्यवाही के लिए बहुत बधाई दी।
आईएमए बरेली के आगामी अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी ने कहा की चिकित्सक तो समाज में रोगिओं को उपचार और जीवन रक्क्षा प्रदान की शपथ के साथ अपना कार्य करता है तो उसकी सुरक्षा भी आवश्यक है। उन्होंने भी सम्पूर्ण पुलिस टीम को 24 घंटे के अंदर इस केस को सोल्व करने की कार्यवाही पर बहुत धन्यवाद दिया।
इस वार्ता में आई.एम.ए. बरेली उपाध्यक्ष डॉ आर के सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ आदित्य माहेश्वरी, डॉ अनीस बेग, डॉ रविश अग्रवाल, डॉ सोमेश मेहरोत्रा, डॉ विवेक मिश्रा, डॉ राघवेंद्र शर्मा और डॉ पवन अग्रवाल उपस्थित रहे और पुलिस प्रशाशन को धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ें-
