अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, ट्वीट कर दी जानकारी
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्वीट कर ये जानकारी दी कि उनकी तबीयत खराब है। एक्टर 12-12 घंटे तक लगातार काम करते रहते हैं और जहां इससे उनके फैंस को मोटिवेशन मिलता है वहीं लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता भी उनके चाहने वालों के मन में बनी रहती है। T 4205 – heart …
मुंबई। अमिताभ बच्चन ने रविवार रात ट्वीट कर ये जानकारी दी कि उनकी तबीयत खराब है। एक्टर 12-12 घंटे तक लगातार काम करते रहते हैं और जहां इससे उनके फैंस को मोटिवेशन मिलता है वहीं लगातार उनकी सेहत को लेकर चिंता भी उनके चाहने वालों के मन में बनी रहती है।
T 4205 – heart pumping .. concerned .. and the hope ..?❤️
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 27, 2022
एक्टर ने टिवीट करके बताया कि उनकी दिल की धड़कनें बढ़ गई हैं। चिंता हो रही है। उम्मीद है सब ठीक होगा।’ अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाते हुए अपने ट्वीट में बस इतना ही लिखा।
महानायक का ये ट्वीट देखकर फैंस चिंता में आ गए और उनसे ऐसा करने की वजह पूछने लगे। अमिताभ बच्चन की तबीयत का हाल जानने के लिए फैंस बेताब नजर आए।
