एकजुटता की मिसाल: हल्द्वानी के इस इलाके में कभी लगता था नशेड़ियों का जमावड़ा, अब यहां शिवालय और ओपन जिम… देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संजय पाठक, अमृत विचार, हल्द्वानी। समाज में फैली तमाम बुराइयों और दुश्वारियों के प्रति कुछ लोग बातों के जरिये ही आक्रोश जाहिर करते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो आगे बढ़कर बुराइयों के खात्मे के लिए जी जान से जुट जाते हैं। हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक में चंबल पुल से लगी चार …

संजय पाठक, अमृत विचार, हल्द्वानी। समाज में फैली तमाम बुराइयों और दुश्वारियों के प्रति कुछ लोग बातों के जरिये ही आक्रोश जाहिर करते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो आगे बढ़कर बुराइयों के खात्मे के लिए जी जान से जुट जाते हैं। हल्द्वानी के बिठौरिया नंबर एक में चंबल पुल से लगी चार कॉलोनियों के लोगों ने भी ऐसी ही मिशाल पेश की है। खासतौर पर इन चार कॉलोनियों की महिलाओं ने हिम्मत जुटाकर नशा करने वालों के खिलाफ रात-दिन अभियान चलाया।

केदारेश्वर महादेव मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।

यही वजह है कि अब इस इलाके का माहौल ही बदल गया है। आपसी सहयोग से ही लोगों ने शिव मंदिर का निर्माण किया। शिवरात्रि से दो दिन पहले यहां बने केदारेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से शिव परिवार और शिवलिंग की स्थापना हुई और ओपन जिम भी बनकर तैयार हो गया। सोमवार को यहां भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

केदारेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी देते समाजसेवी पंडित दिनेश चंद्र गुणवंत।

इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने महादेव के जयकारे लगाए। वहीं ओपन जिम में बच्चों ने भी खूब मस्ती की। समाजसेवी दिनेश चंद्र गुणवंत ने बताया कि उतिष्ठ भारत: संस्था और जनसहयोग से क्षेत्र का कायाकल्प हुआ है। अब व्यवस्थाओं को बरकरार रखने के लिए व्यवस्थाएं की जाएंगी।

केदारेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान दिव्य शिवलिंग।

इस मौके पर उतिष्ठ भारत: संस्था के प्रवक्ता गिरीश चंद्र पांडे, हरि सिंह, बसंती अधिकारी, कमला तिवारी, वंदना तिवारी, शोभा गुणवंत ,ममता नेगी, गोविंदी बिष्ट, उमा तिवारी, ललिता बिष्ट, ज्योति उपाध्याय, वंदना तिवारी, विपिन बहुगुणा आदि रहे।

पार्क में लगे झूलों में मस्ती करते बच्चे।
केदारेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा निकालतीं क्षेत्र की महिलाएं।

देखें वीडियो: केदारेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर हर-हर महादेव के जयकारे लगातीं महिलाएं

संबंधित समाचार