पीलीभीत: तेंदुए ने किया पालतू कुत्ते का शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/गजरौला अमृत विचार। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के बेहबा फार्म के पास तेंदुए के आतंक से किसान परेशान है। तेंदुए ने फार्म हाउस पर के एक कुत्ते का शिकार कर लिया। उसका शव एक सप्ताह के बाद मिला। इससे पहले भी तेंदुए कुत्ते का शिकार कर चुके हैं। दो दिन पूर्व किसानों ने तेंदुए …

पीलीभीत/गजरौला अमृत विचार। टाइगर रिजर्व की माला रेंज के बेहबा फार्म के पास तेंदुए के आतंक से किसान परेशान है। तेंदुए ने फार्म हाउस पर के एक कुत्ते का शिकार कर लिया। उसका शव एक सप्ताह के बाद मिला। इससे पहले भी तेंदुए कुत्ते का शिकार कर चुके हैं। दो दिन पूर्व किसानों ने तेंदुए को फार्म हाउस के पास देखा था। तार फेंसिंग पूरी न होने के कारण जंगली जानवर व तेंदुआ निकलकर बाहर आ जाते हैं। इससे लोगों में डर बना रहता है।

बेहबा फार्म हाउस निवासी सुक्की सिंह ने सुक्की सिंह ने बताया है कि पंजाब से हम स्पेशल ब्रीड का कुत्ता लेकर आए थे। जिसकी कीमत 80 हजार रुपये थी। उसका तेंदुए ने शिकार कर लिया। जिसका शव एक सप्ताह बाद सड़ी गली अवस्था में मिला। इससे पहले एक और स्पेशल ब्रीड के कुत्ते का तेंदुआ शिकार कर चुका है। जंगल की तार फेसिंग न होने के कारण अक्सर ऐसी घटना घटित होती है। माला रेंज के रेंजर रामजी ने बताया इस बात की जानकारी हमें नहीं है। हम अपने स्टाफ से इस बात की जानकारी करके जांच कराते हैं। कई जगह तार फेंसिंग हो गई है और कुछ हिस्से भी रह गए हैं उन्हें भी जल्द किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: शासन तक गूंजी अवैध शिकार की गूंज तो गार्डों को हटाया

 

संबंधित समाचार