बरेली: 300 बेड अस्पताल में कर्मचारियों से आवास खाली कराए जाएंगे
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए लगाए 26 कर्मचारियों को सरकारी आवासों में रहने की सुविधा दी गई लेकिन अब अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती न होने पर इन कर्मचारियों को आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बलवीर …
बरेली, अमृत विचार। 300 बेड कोविड अस्पताल में मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए लगाए 26 कर्मचारियों को सरकारी आवासों में रहने की सुविधा दी गई लेकिन अब अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती न होने पर इन कर्मचारियों को आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बलवीर सिंह ने 300 बेड कोविड अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवास खाली कराने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।
अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 300 बेड कोविड अस्पताल में बने सरकारी आवासों में करीब 15 कर्मचारी निवास कर रहे हैं। आदेश के अनुसार 15 दिनों का समय कर्मचारियों को आवास खाली करने के लिए दिया गया है। अगर आवास खाली नहीं किए जाते हैं तो पुलिस का सहयोग लेकर आवास खाली कराए जाएंगे।
कर्मचारी कर सकते हैं विरोध
सीएमओ के आदेश जारी करने के बाद आवासों में रहने वाले कर्मचारियों आक्रोश नजर आ रहा है कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के नये मामले बढ़ते हैं तो कर्मचारियों को सभी सुविधाएं दे दी जाती हैं लेकिन कम होने पर उपेक्षित व्यवहार क्यों किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के साथ ही अधिकारी भी तो सरकारी आवास कब्जाएं हुए हैं इनसे भी आवास खाली कराया जाए।
