बरेली: कुलसचिव के चालक व मेडिकल कंपनी कर्मचारी के घर चोरी
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव के चालक और उनके पड़ोसी मेडिकल कंपनी कर्मचारी के घर में घुसे चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। घटना की जानकारी घरवालों के लौटने पर हुई। पीड़ितों की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहा …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव के चालक और उनके पड़ोसी मेडिकल कंपनी कर्मचारी के घर में घुसे चोर लाखों का माल उड़ा ले गए। घटना की जानकारी घरवालों के लौटने पर हुई। पीड़ितों की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहा निवासी हिमांशु गुप्ता एक फार्मा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर हैं। उनके भाई हर्षित ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से पीलीभीत के बिलसंडा निवासी हैं। रविवार को वहां पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार गांव गया था। उसी रात चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए और घर में रखे 14 हजार रुपये नकदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात और घर का अन्य सामान चोरी कर लिया।
उनके पड़ोसी विक्की सैनी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के ड्राइवर हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह सपरिवार पीलीभीत के बीसलपुर स्थित पैत्रक गांव गए थे। उसी रात उनके घर में घुसे चोर करीब चार लाख रुपये के सोने के जेवरात व घर में रखे 25 हजार की नकदी उड़ा ले गए। सोमवार को जब दोनों परिवार घर लौटे तो टूटे ताले व अलमारियों के खुले लॉकर देख दंग रह गए। पीड़ितों ने तुरंत बारादरी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया।
