हरदोई: यूक्रेन से लौटा एमबीबीएस का छात्र, सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों में छाई खुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थानाक्षेत्र के गांव भिठाईं निवासी अमर सिंह का पुत्र वीरेश कुमार यूक्रेन में रहकर इवानो-फ़्रन्कीव्स्क, विश्वविद्यालय एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। अचानक बीच में ही रूस व यूक्रेन के गतिरोध के चलते फंस गया। छात्रों की गुहार पर भारत सरकार ने एयर इण्डिया सेवा के जरिए विदेश में पढ़ाई कर रहे …

हरदोई। थानाक्षेत्र के गांव भिठाईं निवासी अमर सिंह का पुत्र वीरेश कुमार यूक्रेन में रहकर इवानो-फ़्रन्कीव्स्क, विश्वविद्यालय एमबीबीएस चौथे वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। अचानक बीच में ही रूस व यूक्रेन के गतिरोध के चलते फंस गया।

छात्रों की गुहार पर भारत सरकार ने एयर इण्डिया सेवा के जरिए विदेश में पढ़ाई कर रहे लोगों को घर पहुंचाने का जिम्मा लिया तो परिवारों में खुशी का ठिकाना नही रहा। सोमवार के दिन वीरेश अपने वतन लौटा तो घर परिवार और गांव के रामनरेश आर्य, संगीत कुमार, दीपक पटेल, प्रधान अशोक कुमार, लोग गदगद हो गए।

सभी ने भारत सरकार को तहे दिल से धन्यवाद दिया। छात्र ने बताया कि देश से भेजा गया यूक्रेन से रोमानिया पहुंचा। जहां से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली और दिल्ली से कार के जरिए सुरक्षित घर पहुंचाया गया है। छात्र ने बताया कि सरकार की सुविधा के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। संदेश दिया कि जो भी लोग यूक्रेन में हैं उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

पढ़ें- बहराइच: शिवरात्रि पर सुबह चार बजे से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संबंधित समाचार