IPL 2022 : गुजरात टाइटंस को झटका, बायो-बबल के कारण जेसन रॉय ने नाम वापस लिया
नई दिल्ली। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। वे गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपए में खरीदा था। जेसन रॉय ने लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहने के कारण …
नई दिल्ली। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) के 15वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। वे गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे। जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपए में खरीदा था। जेसन रॉय ने लंबे समय तक बायो बबल में नहीं रहने के कारण यह फैसला लिया है। यह दूसरी बार है जब जेसन रॉय ने आईपीएल से नाम वापस लिया है। 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें डेढ़ करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर चुना था लेकिन पर्सनल वजहों का हवाला देते हुए वे हट गए थे। जेसन ने आईपीएल में हिस्सा न लेने के निर्णय की जानकारी गुजरात टाइटंस को भी दे दी है।
गुजरात टाइटंस के लिए जेसन रॉय का जाना बड़ा झटका रहेगा। टीम के पास ओपनर के रूप में ज्यादा विकल्प भी नहीं हैं। देखना होगा कि शुभमन गिल के साझेदार के तौर पर किसे शामिल किया जाता है। जेसन रॉय के लिए गुजरात टाइटंस आईपीएल की चौथी टीम थी। इससे पहले 2017 में गुजरात लॉयन्स, 2018 में दिल्ली कैपिटल्स और 2021 में वे सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।
