Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा, रूस ने किया वैक्यूम बम से हमला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

यूक्रेन। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छटा दिन है। यूक्रेन का दावा है की अब रूस उस पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहा है,बीती रात यूक्रेन ने बताया की रूस ने रिहाशी इलाकों में फादर आफ बम यानी की वैक्यूम बम से हमला किया है। यह बम Nuclear बम के बाद …

यूक्रेन। यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छटा दिन है। यूक्रेन का दावा है की अब रूस उस पर खतरनाक हथियारों से हमला कर रहा है,बीती रात यूक्रेन ने बताया की रूस ने रिहाशी इलाकों में फादर आफ बम यानी की वैक्यूम बम से हमला किया है। यह बम Nuclear बम के बाद दूसरा सबसे खतरनाक बम बताया जाता है।

वैक्यूम बम को आधिकारिक तौर पर Thermobaric weapons भी कहा जाता है। ये दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों में से एक हैं। इनके अंदर एक्‍सप्‍लोसिव फ्यूल और केमिकल भरा होता है। जो विस्‍फोट होने पर सुपरसोनिक तरंगें पैदा करता है। एक बार अगर ये फटता है तो विस्‍फोट होने पर इसके रास्‍ते में जो भी आता है वह सब कुछ तबाह हो जाता है। रूस यूक्रेन पर हमले लगातार तेज करता जा रहा है और तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान रूस ने यूक्रेन के कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला करके उन्हें तबाह कर दिया है। इसी बीच रिहायशी इलाकों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। भले ही रूस की ताकत बहुत ज्यादा है, बावजूद इसके यूक्रेन हार मानने को तैयार नहीं है और रूस को रोकने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। अब रूस को टक्कर देने के लिए यूक्रेन के आम नगरिकों ने भी हथियार उठा लिए हैं।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: रूसी सेना ने यूक्रेन के मिलिट्री बेस पर किया हमला, 70 से ज्यादा सैनिकों की मौत

संबंधित समाचार