बाराबंकी: ‘योगी-मोदी जय श्री राम’ का नारा लगाने पर युवक की हुई पिटाई, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में योगी,मोदी जय श्री राम का नारा लगाने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि पिटाई करने वाले लोग दूसरे समुदाय के थे। इस मामले की सूचना फैलते ही क्षेत्र में जबरदस्त तनाव फैल गया है। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग एकत्र हो गए हैं। पुलिस …

बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में योगी,मोदी जय श्री राम का नारा लगाने पर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। आरोप है कि पिटाई करने वाले लोग दूसरे समुदाय के थे।

इस मामले की सूचना फैलते ही क्षेत्र में जबरदस्त तनाव फैल गया है। दोनों तरफ से सैकड़ों लोग एकत्र हो गए हैं। पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में लगी है। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।

दरियाबाद क्षेत्र के आलियाबाद गुलचप्पा गांव में एक ग्रामीण को जय श्री राम का नारा लगाना भारी पड़ गया। योग के नारा लगाने पर समुदाय विशेष के लोगों ने गुड्डू रावत की जमकर पिटाई कर दी। बीच बराव मे पहुंचे अलियाबाद कोटेदार हरिभजन रावत की भी समुदाय विशेष के लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा।

वृत्त की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में आलियाबाद चौकी पर जमा हो गए हैं। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया जा रहा है।

उग्र भीड़ को देखकर पुलिस के छूटे पसीने छूट रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। इस मामले में पुलिस ने गुल चप्पा गांव के ही निवासी सलीम और अदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर अभी भी बड़ी संख्या में लोग जमा हैं।

पढ़ें- अयोध्या: रामनगरी के शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, लाखों श्रद्धालुओं ने किया दुग्धाभिषेक

संबंधित समाचार