Mouni Roy Photos : मौनी रॉय ने येलो साड़ी पहन दिए सिजलिंग पोज, मृणाल ठाकुर बोले, OMG
मुंबई। बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रस का सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। अब मौनी की येलो साड़ी में तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। मौनी का …
मुंबई। बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन एक्ट्रस का सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर देखने को मिलता रहता है। अब मौनी की येलो साड़ी में तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह जबरदस्त पोज देती नजर आ रही हैं। मौनी का स्टाइलिश अंदाज फैंस को मदहोश कर रहा है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह येलो कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी दिलकश अदाएं किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी हैं।

आप तस्वीरों देख सकते हैं कि मौनी रॉय ने पीले रंग की साड़ी के साथ अलग तरह की चोटी बांधी हुई है। लोग एक्ट्रेस की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।


मौनी रॉय की इन तस्वीरों को देख एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने कमेंट्स में लिखा, “ओह माय गॉड”, तो वहीं एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।

वहीं यूजर भी मौनी रॉय के स्टाइल पर फिदा नजर आए। एक यूजर ने एक्ट्रेस की तारीफ में लिखा, “बहुत खूबसूरत” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “येलो क्वीन…।”

आपको बता दें टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय 27 जनवरी को अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों ने गोवा में मलयालम रीति-रिवाज से शादी की।
