बहराइच: बदमाशों ने लूटी लाखों की नकदी, विरोध करने पर दंपती को पीटा, हालत गंभीर
बहराइच। पुरैना गांव में रात 12 बजे हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। सभी ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी खलील पुत्र इस्माइल …
बहराइच। पुरैना गांव में रात 12 बजे हथियार बंद बदमाश पहुंच गए। सभी ने लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर दंपती की पिटाई कर दी। गंभीर हालत में सीएचसी से रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर मुआयना किया है।
जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी खलील पुत्र इस्माइल परिवार के साथ सोमवार रात को सो रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक रात 12 बजे के आसपास बांका और अन्य औजार लेकर छह की संख्या में बदमाश घर में घुसे। बदमाशों ने 30 हजार रुपए नकदी,विवाहित पुत्री के जेवरात समेत अन्य सामान बटोर लिया।
लूट का इस्माइल और पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने पिटाई कर दी। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पहुंचकट्टा पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर सभी को संयुक्त जिला अस्पताल इकौना रेफर कर दिया गया। आधे घंटे में वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए।
सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने घर के बाहर से बदमाशों का बांका और अन्य औजार बरामद किया है। लेकिन पुलिस कोई भी समान बरामद न होने की बात कह रही है।
श्रावस्ती रेफर पर सवाल
सीएचसी पहुंच कट्टा से घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल बहराइच नही रेफर करवाया। बल्कि श्रावस्ती के संयुक्त जिला अस्पताल इकौना रेफर करवा दिया। ऐसे में सवाल उठ रहा है।
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। थानाध्यक्ष से जानकारी ले रहे हैं। इसके बाद कार्यवाई होगी।
