बरेली: जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में हुई लड़ाई, जीआरपी ने की कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार देर रात जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हाथापाई के बाद जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है। शराब के नशे में …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में सोमवार देर रात जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ गया कि नौबत मारपीट तक आ गई। हाथापाई के बाद जीआरपी ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक का चालान कर दिया है।
शराब के नशे में था आरोपी
दरअसल, जीआरपी के मुताबिक सोमवार रात करीब 11:30 बजे जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले सिराज मलिक शराब के नशे में कुछ यात्रियों से विवाद कर रहा था। इसी बीच सिराज की हरियाणा के रहने वाले महेंद्र से लड़ाई हो गई। मामला इतना बड़ा कि दोनों के बीच गाली-गलौच और हाथापाई तक नौबत पहुंच गई। बहराल महेंद्र की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़े-
बरेली: चलती ट्रेन से उतरते समय युवक का कटा पैर, काफी देर तक खून से लथपथ ट्रैक पर ही पड़ा रहा
