बड़े पर्दे पर जोड़ी जमाते नजर आएंगे अर्जुन रामपाल और दिलजीत दोसांझ, फैंस फिल्म का बेसब्री से कर रहे इंतजार
मुंबई। पंजाबी फिल्मों के जानेमाने एक्टर दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1984 के दंगों पर आधारित होगी। दोनों ही स्टार्स ने अमृतसर में फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है। इस फिल्म को हनी त्रेहन निर्देशित कर रहे हैं।रोनी स्क्रूवाला अपने आरएसवीपी …
मुंबई। पंजाबी फिल्मों के जानेमाने एक्टर दिलजीत दोसांझ और अर्जुन रामपाल साथ में एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 1984 के दंगों पर आधारित होगी।
दोनों ही स्टार्स ने अमृतसर में फिल्म की शूटिंग शुरू भी कर दी है। इस फिल्म को हनी त्रेहन निर्देशित कर रहे हैं।रोनी स्क्रूवाला अपने आरएसवीपी के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।
बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ इस फिल्म में एक एक्टिविस्ट बनेंगे। अर्जुन रामपाल के रोल की डिटेल्स सामने नहीं आई है।
पढ़ें- Bhola Shankar: सुपरस्टार चिरंजीवी की फिल्म ‘भोला शंकर’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
