प्रयागराज: रद्द की गईं 26 ट्रेनें, पांच का हुआ रूट डायवर्जन, देखें लिस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। जिले के नैनी-छिवकी स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है। छिवकी रेलवे स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग व न्यू करछना स्टेशन से लिंकिंग काम की वजह से 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने आज यानि मंगलवार दोपहर को रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी कर …

प्रयागराज। जिले के नैनी-छिवकी स्टेशन पर तीसरी लाइन का काम चल रहा है। छिवकी रेलवे स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग व न्यू करछना स्टेशन से लिंकिंग काम की वजह से 26 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। उत्तर मध्य रेलवे ने आज यानि मंगलवार दोपहर को रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी कर दी है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि 26 ट्रेनें निरस्त की गई हैं जबकि पांच ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।

देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

  • 1 मार्च से 14 मार्च तक 04193 पंडित दीनदयाल उपाध्याय- प्रयागराज
  • 1 मार्च से 14 मार्च तक 04194 प्रयागराज-पं. दीनदयाल उपाध्याय,
  • 4 मार्च से 11 मार्च तक 12396 अजमेर- राजेंद्र नगर पटना स्टेशन
  • 2 मार्च से नौ मार्च तक 12395 राजेंद्र नगर पटना-अजमेर,
  • 7 मार्च से 14 मार्च तक 22806 आनंद विहार टर्मिनस-भुनेश्वर
  • 5 मार्च से 12 मार्च तक 22805 भुनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनस
  • 2 मार्च से नौ मार्च तक 09447 अहमदाबाद-पटना
  • 4 मार्च से 11 मार्च तक 09448 पटना-अहमदाबाद
  • 28 फरवरी से 7 मार्च तक 09065 सूरत-छपरा
  • दो मार्च से नौ मार्च तक 09066 छपरा-सूरत
  • 28 फरवरी से सात मार्च तक 06509 बंगलुरू-दानापुर
  • 2 मार्च से 9 मार्च तक 06510 दानापुर-बंगलुरू
  • 3 मार्च से 10 मार्च तक 01665 रानी कमलापति-अगरतला
  • 6 मार्च से 13 मार्च तक 01666 अगरतला-रानी कमलापति
  • 6 मार्च से 13 मार्च तक 12389 गया-चेन्नई
  • 8 मार्च से 15 मार्च तक 12389 चेन्नई-गया
  • 4 से 11 मार्च तक 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-कोलकाता
  • 6 मार्च से 13 मार्च तक 22197 कोलकाता-लक्ष्मीबाई जंक्शन
  • 1 मार्च से 10 मार्च तक 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनस
  • 2 मार्च से 11 मार्च तक 12874 आनंद विहार टर्मिनस-हटिया,
  • 2 मार्च से 7 मार्च 22857 संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनस,
  • 8 मार्च तक 22858 आनंद विहार टर्मिनस-संतरागाछी
  • 1 मार्च से 13 मार्च तक 12988 अजमेर-सियालदह
  • 2 मार्च से 14 मार्च तक 12987 सियालदह-अजमेर
  • 1 मार्च से 13 मार्च तक 15658 कामाख्या-दिल्ली
  • 3 मार्च से 15 तक 15657 दिल्ली-कामाख्या

पढ़ें- केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की अपील, कहा- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्दी वापस लाएं सरकार

संबंधित समाचार