लखनऊ: स्वर्ण कारोबारी की हत्या करके 2.85 करोड़ का सोना लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। यूपी एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोना कारोबारी हत्या कर दो करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये के कुल पांच किलो 100 ग्राम सोने की लूट करने वाले तीन शातिर अपराधियों को आगरा के फतेहाबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। इनमें गाजियाबाद के विजयनगर का निवासी …
लखनऊ। यूपी एटीएस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सोना कारोबारी हत्या कर दो करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये के कुल पांच किलो 100 ग्राम सोने की लूट करने वाले तीन शातिर अपराधियों को आगरा के फतेहाबाद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
इनमें गाजियाबाद के विजयनगर का निवासी करन वर्मा, अलीगढ़ के खैर का निवासी रुप किशोर सिंह और मेरठ के सरधना का रहने वाला सुशील कुमार शामिल है। तीनों के पास से लूटा हुआ सोना भी बरामद कर लिया गया है। तीनों को कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
बंगाल के 61 साल के सोना कारोबारी की गोली मारकर की गई थी हत्या
यूपी एटीएस की ओर से बताया गया कि तीनों अपराधियों ने गत 27 फरवरी को कोलकाता में चल रहे नगर निकाय चुनाव के दौरान बड़ा बाजार के शिवटोला स्ट्रीट में आभूषण दुकान में घुसकर 61 वर्षीय सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी और दुकान में रखे एक-एक किलो के 05 गोल्ड बार और एक 100 ग्राम का सोने का बिस्कुट लेकर फरार हो गए।
कोलकाता पुलिस ने संपर्क करके बताया कि घटना के बाद ही तीनों अपराधी सोने को बेचने के लिए आगरा आ गए थे। यहां वे एक सोना कारोबारी के पास इस सोने को बेचने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: राजधानी में दिनदहाड़े हुई नृशंस हत्याओं को भूली पुलिस, अब तक नहीं हो सका घटनाओं का खुलासा
