सीतापुर: झोपड़ी में लगी आग से हजारों का सामान जलकर राख
सीतापुर। थानाक्षेत्र के अंतर्गत दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक हजारों का सामान जलकर राख हो गया। थानाक्षेत्र के पिसावां गावँ निवासी बब्बू पुत्र होरीलाल सक्सेना अपने पिता से अलग होकर परिवार सहित पड़ोस में ही झोपड़ी डालकर रहता था। मंगलवार दोपहर बाद परिवार …
सीतापुर। थानाक्षेत्र के अंतर्गत दोपहर बाद अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। जब तक लोग आग पर काबू पाते तबतक हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
थानाक्षेत्र के पिसावां गावँ निवासी बब्बू पुत्र होरीलाल सक्सेना अपने पिता से अलग होकर परिवार सहित पड़ोस में ही झोपड़ी डालकर रहता था। मंगलवार दोपहर बाद परिवार के सभी लोग खेत गये थे उसी दौरान अज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गयी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया तब तक झोपड़ी में रखा करीब पचास हजार का सामान व गिरस्ती जलकर राख हो गयी। पड़ोस के ही रतन बालमीक के छप्पर में भी आग लग गयी थी गनीमत रही ग्रामीणों ने तुरन्त उसपर काबू पा लिया।
यह भी पढ़ें: बरेली: युवती को बहलाकर ले गया तीन बच्चों का बाप
