शाहिद कपूर की बहन Sanah आज बनेंगी दुल्हन, जानें कौन बनेगा एक्ट्रेस का जीवनसाथी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलिवुड में इन दिनों शादी का माहौल बना हुआ है। कुछ वक्त पहले ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर और लव रंजन-अलीशा वैद के साथ बहुत से एक्टर्स ने शादी कर ली है। अब इस लिस्ट में शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर का भी नाम जुड़ने जा रहा है। खबरों …

मुंबई। बॉलिवुड में इन दिनों शादी का माहौल बना हुआ है। कुछ वक्त पहले ही फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर और लव रंजन-अलीशा वैद के साथ बहुत से एक्टर्स ने शादी कर ली है। अब इस लिस्ट में शाहिद कपूर की बहन सनाह कपूर का भी नाम जुड़ने जा रहा है। खबरों की मानें तो मनोज और सीमा पाहवा के बेटे मयंक के साथ शादी करने जा रही हैं।

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर की बेटी एक्ट्रेस सना कपूर आज यानी 2 मार्च को महाबलेश्वर में शादी करने जा रही हैं। बहन की शादी को लेकर शाहिद और उनके घरवाले काफी बिजी हैं। इंडस्ट्री में पाहवा और कपूर काफी सालों से फैमिली फ्रेंड्स हैं।

सनाह और मयंक भी लंबे समय से जानते हैं। सनाह ने 2015 में विकास बहल की फिल्म ‘शानदार’ से बॉलिवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में सनाह के साथ उनके भाई शाहिद, पिता पंकज कपूर और आलिया भट्ट अहम रोल निभाया था।

पढ़ें- Sukhee: जल्द ही फिल्म ‘सुखी’ में नजर आएंगी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने शेयर किया पहला पोस्टर

संबंधित समाचार