हरमनजोत सिंह पर दो मैच का प्रतिबंध, डेढ़ लाख रुपये का लगा जुर्माना
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने बुधवार को केरल ब्लास्टर्स एफसी के मिडफील्डर हरमनजोत सिंह खबरा पर दो मैचों का प्रतिबंध और डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। खबरा पर पिछले महीने हैदराबाद एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में ‘हिंसक व्यवहार’ का आरोप लगाया गया है। उन्हें …
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) की अनुशासन समिति ने बुधवार को केरल ब्लास्टर्स एफसी के मिडफील्डर हरमनजोत सिंह खबरा पर दो मैचों का प्रतिबंध और डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
खबरा पर पिछले महीने हैदराबाद एफसी के खिलाफ इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में ‘हिंसक व्यवहार’ का आरोप लगाया गया है। उन्हें जान बूझकर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ी को चोट पहुंचाने का दोषी पाया गया था।
इस घटना का वीडियो देखने के बाद एआईएफएफ अनुशासन समिति ने इस खिलाड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अपने जवाब में खाबरा ने अपनी गलती स्वीकार की थी। खबरा इस तरह से केरल ब्लास्टर्स के लीग चरण में मुंबई सिटी एफसी और एफसी गोवा के खिलाफ होने वाले अंतिम दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़ें:- यूक्रेन से मथुरा लौटे छात्रों से तहसीलदार ने की मुलाकात, लिया हालचाल
