हल्द्वानी: बेस अस्पताल में कोरोना जांच बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्टाफ की कमी के चलते सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कोरोना की जांच बंद हो गई है। अब यहां मरीज और उनके तीमारदार बिना कोरोना जांच के अस्पताल के अंदर जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कोरोना जांचों को बढ़ा दिया गया। इसके चलते बेस अस्पताल में भी कोरोना …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्टाफ की कमी के चलते सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में कोरोना की जांच बंद हो गई है। अब यहां मरीज और उनके तीमारदार बिना कोरोना जांच के अस्पताल के अंदर जा रहे हैं।

कोरोना की तीसरी लहर के दौरान कोरोना जांचों को बढ़ा दिया गया। इसके चलते बेस अस्पताल में भी कोरोना की जांच शुरू कर दी गई है। नियम बनाया गया कि अस्पताल की ओपीडी में उसी मरीज और तीमारदार को प्रवेश मिलेगा, जिसकी कोरोना जांच हो चुकी है। ओपीडी के बाहर कोरोना जांच को लेकर काउंटर बनाया गया था।

यहां ओपीडी के दौरान जांच की जा रही थी। यहां कोरोना जांच के लिए स्टाफ को अनुबंध के तौर पर रखा गया था। 28 फरवरी को अनुबंध खत्म होने के बाद स्टाफ यहां से चला गया। इस वजह से अस्पताल में कोरोना जांच बंद कर दी गई है। हालांकि यहां जो स्टाफ कोरोना जांच के लिए रखा गया था, उसे मानदेय नहीं दिए जाने की भी बात सामने आई है।

अस्पताल की पीएमएस डॉ. सविता ह्यांकी ने बताया कि अस्पताल में कोरोना जांच की व्यवस्था सीएमओ कार्यालय की तरफ से कराई गई थी। एक मार्च से कर्मचारियों ने कोरोना जांच के लिए यहां आना बंद कर दिया है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि सटाफ का अनुबंध हो जाने के बाद से अस्पताल में कोरोना जांच नहीं हो पा रही है।

संबंधित समाचार