रामपुर : परमिट शर्तों का उल्लंघन करने में हरियाणा की दो बसें सीज
रामपुर, अमृत विचार। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करके सड़कों पर दौड़ रहीं दो प्राईवेट बसों का सिविल लाइन एसएसआई ने अजीतपुर बाईपास पर सीजकर दिया। इस कार्रवाई से प्राईवेट बस संचालकों में हड़कंप मच गया। परमिट के बाद शर्तों का उल्लंघन करते हुए प्रदेश भर में धड़ल्ले से सवारियों का गतव्य तक पहुंचा रही …
रामपुर, अमृत विचार। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करके सड़कों पर दौड़ रहीं दो प्राईवेट बसों का सिविल लाइन एसएसआई ने अजीतपुर बाईपास पर सीजकर दिया। इस कार्रवाई से प्राईवेट बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
परमिट के बाद शर्तों का उल्लंघन करते हुए प्रदेश भर में धड़ल्ले से सवारियों का गतव्य तक पहुंचा रही हैं। इससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये की चपत लग रही है।
हालत ये है कि रोडवेज बसों से अधिक बसें दौड़ रही हैं। इसके कारण परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है। रोजाना हाइवे से पचास से लेकर 100 बसें तक दिन भर जगह-जगह रोककर सवारी भरकर चली जाती हैं। लेकिन परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लेकिन पुलिस महकमा जरूर कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को एसएसआई रामवीर राठी अजीतपुर बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि इस दौरान दो प्राईवेट बसें पानीपत से सवारी लेकर सीतापुर और शाहजहांपुर जा रही थीं।
जबकि बसों के ऊपर काफी सामान रखा हुआ था। दोनों बसों को पुलिस ने रुकवाकर चेक किया, तो परमिट था, लेकिन चालक शर्तों का उल्लंघन कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बसों को सीज कर दिया। इन बसों में सवार यात्रियों को रोडवेज से रवाना कर दिया। बसों को थाने के सामने लाकर खड़ा कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य बस संचालकों में हड़कंप मच गया।
जगह-जगह रोककर भरते हैं सवारी
इन बस चालकों को जगह-जगह रोक कर सवारी भरने का परमिट नहीं होता है उसके बाद भी यह चालक जगह-जगह बसों को रोक करके सवारी भरते हैं। कई बार ऐसी बसों को सीज किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद चालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में अजीतपुर बाइपास के पास दो बसों को सीज कर दिया। सवारियों को रोडवेज बसों से भेज दिया। -रामवीर राठी,एसएसआई सिविल लाइन
