बरेली: डीआईओएस ने जाना कैसी चल रही छात्रों की स्वाध्यय कक्ष में पढ़ाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियो के लिए अच्छे अंक लाने के लिए मिशन टॉपर के तहत विद्यालयों में बनाएं गए स्वाध्यय कक्ष का बुधवार को मीरगंज स्थित कुंवर ढाकन लाल इंटर कालेज सहोड़ा में डीआईओएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने …

बरेली,अमृत विचार। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियो के लिए अच्छे अंक लाने के लिए मिशन टॉपर के तहत विद्यालयों में बनाएं गए स्वाध्यय कक्ष का बुधवार को मीरगंज स्थित कुंवर ढाकन लाल इंटर कालेज सहोड़ा में डीआईओएस ने निरीक्षण किया।

इस दौरान डीआईओएस डा. मुकेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियो को बोर्ड परीक्षा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सुझाव दिए। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से पूछे गए सवालों का डीआईओएस ने जबाव दिया। उन्होंने छात्रों को बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान परिवार में स्वाध्याय के समय एकाग्रता न होने के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है, इसलिए विद्यालय में बने स्वाध्याय कक्ष में आकर अधिक एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर जागरुक किया। इसके साथ ही स्वाध्याय कक्ष में पढ़ाई के बाद घर पर उसका रिवीजन करने का सुझाव दिया।

ऑनलाइन भुगतान करने की प्रक्रिया इसी माह से होगी शुरू
बसों के परिचालकों द्वारा की जा रही हेराफेरी को रोकने के लिए इसी माह से बसों में कैशलेस भुगतान पर यात्रा का टिकट देने की सुविधा शुरू कराए जाने की उम्मीद है। जहां यात्री रोडवेज की बसों में नकदी के साथ-साथ एटीएम कार्ड , क्रेडिट या डेबिट कार्ड और स्मार्ट फोन से भी टिकट किराए का भुगतान कर सकेंगे। टच स्क्रीन वाली टिकट मशीनों में एटीएम कार्डों को स्वेप करने की भी सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें-

कानपुर: जिले में लागू हुई नई स्क्रैप पॉलिसी, शहर के एक लाख वाहन हो जाएंगे कबाड़

 

संबंधित समाचार