लखनऊ: कसौला रेलवे क्रॉसिंग के ट्रैक पर मिला युवक का शव, हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गाजीपुर थानांतर्गत शेखपुर में कसैला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। शव की पहचान गोमती नगर के बड़ी जुगौली निवासी रितेश तिवारी (38) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का अबतक नहीं पता चल सका है। इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया …

लखनऊ। गाजीपुर थानांतर्गत शेखपुर में कसैला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। शव की पहचान गोमती नगर के बड़ी जुगौली निवासी रितेश तिवारी (38) के रूप में हुई है। फिलहाल घटना के कारणों का अबतक नहीं पता चल सका है। इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें; लखनऊ: ब्लैकमेल कर महीनों से नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था अधेड़ मकान मालिक, गिरफ्तार

संबंधित समाचार