Ukraine-Russia War : व्लादिमीर पुतिन को भारी पड़ी यूक्रेन से जंग, ओलंपिक समेत सभी खेल से बाहर हुए रूस-बेलारूस!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ना व्लादिमीर पुतिन को भारी पड़ गया। रूस और बेलारूस को सभी खेलों की इंटनेशनल संस्थाओं ने पूरी तरह बाहर कर दिया है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने भी ब्रॉडकास्ट राइट्स को छीन लिया है। यह जानकारी खुद आईओएस प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने दी। आईओएस ने सभी खेलों की इंटरनेशनल …

नई दिल्ली। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ना व्लादिमीर पुतिन को भारी पड़ गया। रूस और बेलारूस को सभी खेलों की इंटनेशनल संस्थाओं ने पूरी तरह बाहर कर दिया है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने भी ब्रॉडकास्ट राइट्स को छीन लिया है। यह जानकारी खुद आईओएस प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने दी। आईओएस ने सभी खेलों की इंटरनेशनल संस्थाओं से कहा है कि रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति न दी जाए।

आपको बता दें कि इससे पहले फुटबॉल की इंटरनेशनल संस्था फीफा और यूईएफए ने भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और क्लब मैचों से दोनों देशों को हटा दिया है।

वहीं युद्ध के कारण यूरोपियन फुटबॉल क्लब के जितने भी रूसी बिजनेसमैन या बिलेनियर मालिक हैं, उन पर आर्थिक समेत बाकी सभी प्रतिबंध भी लग सकते हैं। इसी डर के बीच वह अपने क्लब बेचने की फिराक में हैं। सूत्रों की मानें तो रूस के बिलेनियर रोमन एब्रामोविच इंग्लिश प्रीमियर लीग के क्लब चेल्सी के मालिक हैं। वह अपना यह क्लब बेचने की कोशिश में हैं।

शूटिंग चैम्पियनशिप से भी बाहर हुए रूस-बेलारूस
इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन ने भी रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर चैम्पियनशिप में शामिल होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश एक मार्च से लागू किया गया है, जो अगले आदेश तक रहेगा। आईएसएसएफ ने मंगलवार को बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

संबंधित समाचार