मुरादाबाद : जीव-जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए हो जागरूक
मुरादाबाद,अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा हिन्दू कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन जल संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित वैश्य ने बताया कि पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा होने के बाद भी पीने योग्य जल की उपलब्धता बहुत कम है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई द्वारा हिन्दू कॉलेज में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन जल संरक्षण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित वैश्य ने बताया कि पृथ्वी का दो तिहाई भाग जल से घिरा होने के बाद भी पीने योग्य जल की उपलब्धता बहुत कम है। अतः जल संरक्षण समय की महती आवश्यकता है।
दूसरे सत्र में विश्व वन्यजीव दिवस पर स्वयंसेविकाने पॉवर पॉइंट प्रस्तुति दी। डॉ. बीना कुमारी बताया कि विलुप्त हो रहे वनस्पतियों और जीव-जन्तुओं की प्रजातियों की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना है। विश्व वन्यजीव दिवस थीम 2022 की थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के लिए प्रमुख प्रजातियों को पुनर्प्राप्त करना” है।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत कुमार ने विश्व वन्यजीव दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में डॉ. जी के शर्मा, डॉ. शालिनी रॉय, डॉ. जावेद, शिव प्रताप, अनुपम प्रताप, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यशाला में अलीजा, आरती, सपना, सोनिया, अंजलि, प्रगति,चारु, सिमरन, दीक्षा आदि छात्राओं ने जिज्ञासावश प्रश्न पूछे तथा उनका संतोष जनक उत्तर प्राप्त किया। बौद्धिक सत्र में जल संरक्षण पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
