उन्नाव: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, आप विधायक समेत पांच लोग हुए जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा जिले …

उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पर सवार आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक समेत 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसा जिले सीमावर्ती थाना बेहटा मुजावर के अंतर्गत हुआ।

आम आदमी पार्टी से दिल्ली विधानसभा के सदस्य अखिलेश पति त्रिपाठी पुत्र अभयानंद चांदनी चैक मॉडल टाउन दिल्ली के निवासी हैं। वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में गोरखपुर गए थें। प्रचार थमने के बाद अपने पांच साथियों के साथ गोरखपुर से आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली लौट रहे थे। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के धोलोव गांव के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे पलट गई।

जानकारी पर घटना स्थल पर पहुंच यूपीडा के गस्ती दल ने सभी को कार से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए औरास स्वस्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने विधायक की हालात गंभीर देख उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि कार में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें अन्य को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने विधायक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है।

यह भी पढ़ें: हरदोई: रामपुर की तरह बकरी चोरों को ढूंढ रही बघौली पुलिस

संबंधित समाचार