रुद्रपुर: भाई का इंतजार कर रहे युवक को कार ने कुचला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर बुधवार देर रात अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। कार की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नैनीताल रोड पर बुधवार देर रात अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। कार की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छतरपुर क्षेत्र के धर्मपुर की द्वारिका इन्कलेव निवासी जसपाल (26) एक मोबाइल कंपनी में काम करता था। बुधवार देर रात वह नैनीताल रोड पर मेट्रोपोलिस मॉल के सामने अपनी बुलेट बाइक पर बैठकर भाई जसविंदर का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सामने से तेज गति से आई कार ने जसपाल की बाइक को टक्कर मार दी। बाइक से गिरे जसपाल को कुचलते हुए कार आगे जाकर डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर मॉल के कर्मचारी बाहर आ गये। तब तक कार चालक व उसका साथी मौके से फरार हो चुके थे। आपातकालीन एंबुलेंस की मदद से जसपाल को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिडकुल थाना प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

संबंधित समाचार