बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत बड़ी कस्बा धमेड़ी दो वार्ड में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर पहुचे मायके पक्ष वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत बड़ी कस्बा धमेड़ी दो वार्ड में रहने वाली 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की जानकारी मिलने पर पहुचे मायके पक्ष वालों ने शव को पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रामनगर के उपनिरीक्षक रंजीत यादव ने बताया कस्बा रामनगर के मोहल्ला धमेड़ी दो के रहने वाले प्रवेश यादव पत्नी आशा यादव उम्र (28) की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वालों की जानकारी पर पहुंचे मृतका आशा देवी के भाई राम उमेश ने घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मौत होने की वजह स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बात स्पष्ट होगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।

रामनगर कस्बे के निवासी प्रवेश यादव की करीब 8 वर्ष पहले कंधई तारापुर निवासी छोटेलाल की पुत्री आशा से शादी हुई थी। मृतका की दो बेटी जिनका नाम नंदिनी उम्र 6 वर्ष व गौरी उम्र 4 वर्ष हैं। मृतका के भाई रमेश उमेश ने बताया जब हम लोग आए थे तो देखा कि बहन के चेहरे पर चोट के निशान थे। इस पर हम लोगों ने पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें: बहराइच: फुल प्रूफ व्यवस्था के साथ होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना, डीएम ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

संबंधित समाचार