आज का राशिफल। 04 मार्च,2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर पड़ सकता है। समय पर भोजन व जलपान करते रहें। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन वगैरह हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। वृष आपकी प्रतिभा से परिजन …

मेष

नकारात्मक बातों का असर आपके काम पर पड़ सकता है। समय पर भोजन व जलपान करते रहें। माइग्रेन के रोगियों को सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यदि आंखों में जलन वगैरह हो तो डॉक्टर से अवश्य मिलें। खर्चों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।

वृष

आपकी प्रतिभा से परिजन व उच्च अधिकारीगण अचंभित हो सकते हैं। विदेशों में रह रहे लोगों से शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। प्रेमी जन को शादी के लिये प्रपोज कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर की योजना बनाएंगें

मिथुन

लोग आपके प्रति थोड़ा ईर्ष्या वाला व्यवहार रख सकते हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति विश्वास में कमी हो सकती है। प्रबुद्ध लोगों की संगत व मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यवसाय में निवेश को लेकर प्लानिंग में गलती होने की सम्भावना है।

कर्क

पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ तकनीकी कारणों से काम प्रभावित हो सकता है। साझेदारी वाले व्यवसाय में हितों और लाभांश को लेकर परेशानी होने की सम्भावना है। अपने निर्णयों में दूसरे लोगों को शामिल न करें।

सिंह

जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है। जॉब में आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। दूरगामी परिणाम आपके लिये काफी शुभ रहने वाले हैं। समस्याओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के बजाय शांत होकर निर्णय लें। आज लोहे के उपकरणों के प्रयोग में सावधानी रखनी चाहिए।

कन्या

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिजनों से आपके संबंध मधुर होंगे। आपकी दिनचर्या काफी सन्तुलित और अनुशासित रहेगी। बुद्धिमान लोगों से सलाह लेना हितकर रहेगा। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। निजी सबंधों में दिखावा न करें।

तुला

आज का दिन आपके लिये काफी थकाऊ है। मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध सामान्य रहेंगे। लेकिन अपने हितों को हमेशा सर्वोपरि रखें। बिना सोचे-समझे बोलने से हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों की रुकावटों के दूर होने का योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिये सुखद रहेगा। फिर भी कारोबार में निराशाजनक परिणाम मिलेंगे। काम टालने की प्रवृत्ति के कारण घर के बड़े आपसे नाराज हो सकते हैं। पैरों के पंजों और घुटनों में दर्द की शिकायत रहेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।

धनु

व्यवसाय में कोई बड़ी डील अचानक से कैंसल हो सकती है। अपेक्षित कार्य विलंब से पूर्ण होंगे। अपनी सलाह लोगों को देने से बचना चाहिए। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। परिजनों की अनदेखी बिल्कुल भी न करें। ऑफिस में मन नहीं लगेगा।

मकर

सुख के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। आय के कुछ वैकल्पिक स्रोतों पर काम शुरू कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पहले हो जायेंगे। लव पार्टनर से अपने दिल की बातें कह सकते हैं। सामाजिक कार्यों के कारण लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे

कुंभ

आज का दिन आपके लिये काफी थकाऊ सा हो सकता है। लोग आपकी आलोचना और बुराई करने में लगे रहेंगे। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष रहेगा। दूसरों का हमेशा आदर करें। आपकी कहीं हुई पिछली बातों के आधार पर लोग आपका मज़ाक बना सकते हैं।

मीन

स्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। परिवार के झगड़े शांत होंगे। व्यवसाय में बड़ी सफलता व नाम प्राप्त होगा। निर्यात संबंधी प्रोजेक्ट्स से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है।