ई-वे बिल की सीमा एक लाख रुपये करने की उठी मांग, सीमेंट व्यापारियों ने कमिश्नर से की वर्चुअल बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सीमेंट व्यापारियों ने गुरुवार को वाणिज्य कर कमिश्नर मिनिस्ती एस के साथ वर्चुअल बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कर राहत देने की मांग की। कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता के साथ अपने स्तर पर जीएसटी काउंसिल में कुछ समस्याएं रखने का आश्वासन दिया। सीमेंट व्यापारियों की मुख्य मांगों …

लखनऊ। सीमेंट व्यापारियों ने गुरुवार को वाणिज्य कर कमिश्नर मिनिस्ती एस के साथ वर्चुअल बैठक कर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान कर राहत देने की मांग की। कमिश्नर ने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता के साथ अपने स्तर पर जीएसटी काउंसिल में कुछ समस्याएं रखने का आश्वासन दिया।

सीमेंट व्यापारियों की मुख्य मांगों में टैक्स दर कम करना, वित्तीय वर्ष 2017-18 के शुरुआती नौ महीनों के केस पर सरलता देना, लिपकीय गलती पर सहयोग करना, बीस करोड़ की सीमा पर ई इन्वाइस आदेश को रोकना, ट्रिब्यूनल का लखनऊ में गठन करना और ई-वे बिल की सीमा एक लाख रुपये करना शामिल हैं। उप्र सीमेंट व्यापार संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कमिश्नर के आश्वासन पर आभार जताते हुए प्रति माह बैठक करने की जरूरत बतायी।

बैठक में श्याममूर्ती गुप्ता के साथ मनीष लड़कानी, दीपक सिंघल, सुनील बंका, गुलशन मीरचंदानी, अनिल जैन, अमित सिंहानिया, प्रवीण खंडेलवाल, अर्पित जैन, आरके उपाध्याय, महेंद्र मोहन, सौरभ तिवारी, सुमित, विशाल अग्रवाल, महेंद्र गोयल, सीपी तिवारी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

पढ़ें- वाराणसी: धूप ने बढ़ाई गर्मी, अधिकतम तापमान पहुंचा 30°C के ऊपर

संबंधित समाचार