वाराणसी: धूप ने बढ़ाई गर्मी, अधिकतम तापमान पहुंचा 30°C के ऊपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। बढ़ती गर्मी के साथ अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। वहीं न्यूनतम पारा भी कुछ कम नहीं है। इस समय वाराणसी का औसत तापमान 16°C दर्ज किया गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C से भी ऊपर चला गया था। जबकि, रात में न्यूनतम तापमान 13.6°C पर दर्ज किया …

वाराणसी। बढ़ती गर्मी के साथ अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर की ओर बढ़ता जा रहा है। वहीं न्यूनतम पारा भी कुछ कम नहीं है। इस समय वाराणसी का औसत तापमान 16°C दर्ज किया गया है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 30°C से भी ऊपर चला गया था। जबकि, रात में न्यूनतम तापमान 13.6°C पर दर्ज किया गया। आज सुबह हवा में नमी 95% तक दर्ज की गई है। जबकि छह किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा गर्मी से थोड़ी राहत दे रही है। काफी तीखी धूप वाला मौसम है।

मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगे के दिनों में पारा काफी तेजी से ऊपर की ओर चढ़ेगा। सूरज की तपिश पूरे वातावरण को झुलसाने के लिए तैयार है। हालांकि विभाग की ओर से पश्चिमी यूपी और दिल्ली के इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

पढ़ें- आगरा: वनखंडी महादेव मंदिर के महंत ने देर रात त्यागा शरीर, परिसर में दी जाएगी समाधि

संबंधित समाचार