मुरादाबाद : यूपी पुलिस में शामिल हुईं 215 महिला सिपाही, कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद/अमृत विचार। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को 215 महिला आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल हो गई। पीटीएस मैदान में हुई भव्य पासिंग आउट परेड में सभी ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ ली। अकादमी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण के दौरान ओवरआल …

मुरादाबाद/अमृत विचार। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद शुक्रवार को 215 महिला आरक्षी यूपी पुलिस में शामिल हो गई। पीटीएस मैदान में हुई भव्य पासिंग आउट परेड में सभी ने कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ ली। अकादमी की डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली। प्रशिक्षण के दौरान ओवरआल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली उर्मिला सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। जबकि आउटडोर विषयों में रेनू और इनडोर में पूजा चौधरी अव्वल रहीं।

पासिंग आउट परेड में शामिल होने वाली महिला आरक्षियों का चयन वर्ष 2018 में हुआ था। जिसमें 198 आरक्षियों का चयन सीधी भर्ती से हुआ था। जबकि 15 मृतक आश्रित समेत 242 महिला आरक्षियों को पीटीएस में प्रशिक्षण लेना था। जिसमें से 21 ने निर्धारित वक्त तक अपनी आमद नहीं कराई। दो सितंबर वर्ष 2021 को कुल 221 महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। पीटीएस के अधिकारियों के अनुसार चार महिला आरक्षियों ने बीच में ही प्रशिक्षण छोड़ दिया। जबकि दो परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हो सकी। ओवरआल 215 महिला आरक्षियों ने सफलतापूर्वक अपना प्रशिक्षण पूरा किया।

डीआईजी ने दिलाई अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
प्रशिक्षण पूरा कर चुकी महिला आरक्षियों के लिए शुक्रवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पीटीएस की प्रभारी और डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात डीआईजी पूनम श्रीवास्तव ने शिरकत की। परेड कमांडर मोनिका, पारुल रानी और ज्योतिमा शाक्य की अगुवाई में महिला आरक्षियों ने कदमताल परेड कर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन की शपथ दिलाई। साथ ही भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने के टिप्स दिए। प्रशिक्षण के दौरान हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली उर्मिला को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। जबकि आउटडोर विषयों मे 600 में से 467 अंक पाकर रेनू वर्मा और इनडोर में 800 में से 749 अंक पाकर पूजा चौधरी अव्वल रहीं। मुख्य अतिथि ने सभी को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर पीटीएस के सीओ देवेंद्र कुमार और और आरआई मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में निमोनिया ने 15 पशुओं को बनाया शिकार, सीवीओ ने बनाई टीम

संबंधित समाचार