संभल : सात मार्च से चलेगा संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान
संभल, अमृत विचार। संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान सात मार्च से तीन चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर दो वर्ष तक के बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। गुरुवार को बहजोई में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान व पल्स …
संभल, अमृत विचार। संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान सात मार्च से तीन चरणों में चलाया जाएगा। जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर दो वर्ष तक के बच्चों सहित गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
गुरुवार को बहजोई में स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता में संघन मिशन इंद्रधनुष अभियान व पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिला टास्क फोर्स अंतर विभागीय बैठक हुई।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार विश्नोई ने बताया कि संघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण के अभियान को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में शिविर लगाकर तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 7 मार्च, द्वितीय चरण 4 अप्रैल और तीसरा चरण 2 मई को लगाया जायेगा। शिविरों में नियमित टीकाकरण से छूटे हुए दो वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा।
जिसमें जन्म से लेकर दो वर्ष के बच्चों को आठ जानलेवा बीमारियां टीवी, गलघोटू, काली खांसी, टिटनेस, दिमागी बुखार, पीलिया, खसरा एवं पोलियो और गर्भवती महिलाओं को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 19894 और 6669 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान डॉ. विश्वास अग्रवाल, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार, उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजीव राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, कोरपीसीआई, यूएनडीपीसी, एचएआई के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
मिशन इंद्रधनुष के साथ चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान चन्दौसी। गुरुवार को मिशन इन्द्रधनुष के साथ पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील परिसर स्थित सभागार में टास्क फोर्स की बैठक की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि 7 से 15 मार्च तक मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम शुरू किया जायगा। इसमें गर्भवती महिलाओं व दो वर्ष की आयु तक जो बच्चे टीकाकरण से छूट गए हैं, उन सभी को चिन्हित कराकर टीकाकरण कराया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार दीपक चौधरी, डा. हरवेन्द्र कुमार, सीडीपीओ रचना यादव आदि मौजूद रहे।
