IND vs SL : 100वें टेस्ट मैच में विराट कोहली का कीर्तिमान, सबसे तेज 8 हजार रन बनाने वाले छठे भारतीय बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के मैदान पर पहला टेस्ट मैच विराट कोहली के लिए और खास बन गया है। अपने 100वें टेस्ट मैच में खेल रहे विराट कोहली ने करियर के 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली सबसे तेज 8,000 रन बनाने वालों की सूची …

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली के मैदान पर पहला टेस्ट मैच विराट कोहली के लिए और खास बन गया है। अपने 100वें टेस्ट मैच में खेल रहे विराट कोहली ने करियर के 8000 रन भी पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट कोहली सबसे तेज 8,000 रन बनाने वालों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मैच में उतरने से पहले उनको सिर्फ 38 रनों की जरूरत थी।

बता दें कि अब विराट कोहली राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और सुनील गावस्कर की उस सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच में 8,000 रन बनाए हैं।

मोहाली टेस्ट मैच में विराट कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच की वजह से सुर्खियों में हैं। भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले विराट कोहली 12 खिलाड़ी बन गए हैं। मैच शुरू होने से पहले विराट को बीसीसीआई के द्वारा मैदान पर ही स्म्मानित भी किया गया। कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें एक स्पेशल कैप देकर सौंपी।

8000 रन बनाने वाले भारतीय
154 पारियां – सचिन तेंदुलकर
158 पारियां- राहुल द्रविड़
160 पारियां- वीरेंद्र सहवाग
166 पारियां- सुनील गावस्कर
201 पारियां-वीवीएस लक्ष्मण
169 पारियां- विराट कोहली

ये भी पढ़ें : IND vs SL: विराट कोहली का 100वें टेस्ट में सम्मान, राहुल द्रविड़ ने सौंपी कैप, पत्नी अनुष्का शर्मा भी बनी गवाह

 

संबंधित समाचार