UP Election 2022: मिर्जापुर में पीएम मोदी जनसभा को कर रहे संबोधित, कहा- हम यूक्रेन से हजारों बच्चों को सुरक्षित ला चुके हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने मिर्जापुर में कहा कि पूरा विश्व इस शताब्दी के बेहद नाजुक दौर में है। महामारी, अशांति और अनिश्चितता से दुनिया के तमाम देश प्रभावित हैं। संकट कितना भी गहरा हो, इससे निपटने …

मिर्जापुर। पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रैली को संबोधित करने के लिए मिर्जापुर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने मिर्जापुर में कहा कि पूरा विश्व इस शताब्दी के बेहद नाजुक दौर में है। महामारी, अशांति और अनिश्चितता से दुनिया के तमाम देश प्रभावित हैं। संकट कितना भी गहरा हो, इससे निपटने के लिये भारत के प्रयास जारी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि हम ऑपरेशन गंगा चलाकर यूक्रेन से हजारों बच्चों को सुरक्षित ला चुके हैं, बाकी सभी नागरिकों को भी लाया जा रहा है। जिस अभियान के साथ गंगा का नाम जुड़ा हो वह अभियान सफल होकर ही रहेगा।

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) की नेतृत्व एवं शासन क्षमताओं पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा है कि देश और उत्तर प्रदेश को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो राष्ट्रभक्ति के भाव से भरा हो, जो ईमानदार हो और दिन रात मेहनत करनना जानता हो।

उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों की ‘डिक्शनरी’ में ‘मेहनत’ शब्द तो है ही नहीं। गरीब के लिए मदद पहुंचाना और गरीब की चिंता करने के लिए इनको फुर्सत ही नहीं है। ये लोग यूपी और देश को ताकतवर नहीं बना सकते।

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो राष्ट्रभक्ति की भावना से हमेशा भरा हुआ हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो ईमानदार हो। उत्तर प्रदेश को लगातार ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो विकास के लिए दिन-रात मेहनत करना जानता हो।

इससे पहले पीएम मोदी ने कोरोना और रूस यूक्रेन युद्ध जैसी वैश्विक चुनौतियों का जिक्र करते हुए इनसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचाने के लिये भारत के प्रयासों का भी जिक्र किया। इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं। महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं। संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं

उन्होंने कहा, “कोरोना में हमारे लाखों भारतीय पूरी दुनिया में फंसे हुए थे। भारत ने ‘ऑपरेशन वंदे भारत’ चलाकर अपने एक-एक नागरिक को वापस आने में मदद की। अफगानिस्तान में हजारों भारतीय संकट में फंसे तो हमने ‘ऑपरेशन देवी शक्ति’ चलाकर अनेकों भारतीयों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला।

पढ़ें- Russia Ukraine War: अमेरिकी सांसद का बयान बोले- ‘पुतिन को मार दो’, आगबबुला रूस

संबंधित समाचार