बाराबंकी: चाची-भतीजे की लड़ाई में जमकर चली लाठियां, दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बेरिया में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर एक महिला गम्भीर घायल हो गई। एक पक्ष ने पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में …
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बेरिया में वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों में जमकर भिड़ंत हो गई। जिसमें मौके पर एक महिला गम्भीर घायल हो गई। एक पक्ष ने पूर्व प्रधान व उनके सहयोगियों पर गम्भीर आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शुक्रवार को वर्चस्व की लड़ाई में भतीजे व चाची आपस में भिड़ गए। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठियाँ बरसाने लगे। पुलिस को दी गई तहरीर में एक पक्ष ने गांव के ही पूर्व प्रधान चाँद बाबू पर अपनी चाची हलीमा को घर में घुसकर लाठी व डंडों से पीटने का आरोप लगाया है। इस मारपीट के दौरान हलीमा को गम्भीर चोटें आई है।
जिसका इलाज अस्पताल कराया जा रहा है। हालांकि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी दर्शन यादव ने बताया घर की नाली को साफ करने को लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़े गये। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घायलों का मेडिकल कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़े-Davis Cup : क्रिस्टियन सिग्सगार्ड पर आसान जीत से रामकुमार ने भारत को डेविस कप में दिलाई बढ़त
