बीजिंग में रूस की गैरमौजूदगी में शुरू हुए पैरालंपिक खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है जबकि यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी सुशकेविच ने खेलों की पूर्व संध्या पर …

बीजिंग। बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है जबकि यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी सुशकेविच ने खेलों की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं।”

Group of singers and musicians perform with the Beijing 2022 logo behind them

बीजिंग में शीतकालीन ओलंपिक खत्म होने के कुछ समय बाद रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया जिससे पूरी दुनिया में नाराजगी है और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

आयोजकों ने इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए खेल गांव में तनाव का हवाला दिया। सुशकेविच ने कहा कि यूक्रेन की टीम के सदस्यों को बीजिंग पहुंचने में चार दिन लगे। उन्होंने कहा कि यूरोप में पिछले दो दिन की यात्रा के दौरान वह बस के फर्श पर सोए क्योंकि उनकी पीठ में तकलीफ थी।

संबंधित समाचार