अल्मोड़ा: पालिका के कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण अब कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अल्मोड़ा नगर पालिका में करीब 285 नियमित कर्मचारी हैं। जबकि दर्जनों कर्मचार …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण अब कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कर्मचारियों ने शीघ्र वेतन का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अल्मोड़ा नगर पालिका में करीब 285 नियमित कर्मचारी हैं। जबकि दर्जनों कर्मचार संविदा पर तैनात हैं। इन सभी कर्मचारियों को दिसंबर, जनवरी और फरवरी महीने के वेतन का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने कहा कि तीन महीने से वेतन ना मिलने के कारण उन्हें तमाम आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लेकिन कर्मचारियों की मांग के बाद भी उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों ने पालिका पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर उन्हें शीघ्र तीन महीने के वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वह आंदोलन शुरू कर देंगे। इधर, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा है कि बजट ना होने के कारण कर्मचारियों को वेतन के भुगतान में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि बजट के लिए शासन से गुहार लगाई गई है। बजट मिलते ही कर्मचारियों को उनके वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
