हल्द्वानी: ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के मल्ला गोरखपुर निवासी विवाहिता ने लखनऊ निवासी ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला डिग्री कॉलेज मल्ला गोरखपुर निवासी निधि जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के मल्ला गोरखपुर निवासी विवाहिता ने लखनऊ निवासी ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला डिग्री कॉलेज मल्ला गोरखपुर निवासी निधि जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ दिसंबर 2020 को कल्याणपुर नेहरू विहार लखनऊ निवासी प्रशांत जोशी के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद उसे जानकारी हुई कि उसका पति बाइपोलर डिसआर्डर नामक बीमारी का शिकार है और उसका शादी से पहले से इलाज चल रहा है।
विवाहिता का आरोप है कि शादी के समय उसे तथा उसके परिजनों को पति की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं दी गई और उन्हें अंधेरे में रख विवाह कराया गया। जब इसकी शिकायत उसने ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट करते हुए दहेज की मांग शुरू कर दी। विवाहिता के अनुसार ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये तथा मोटरसाइकिल की मांग करते हैं।
इसको लेकर 13 मार्च 2021 को उसके साथ मारपीट की। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दी और हल्द्वानी स्थित अपने मायके आ गई। उसके पति की सात जनवरी 2022 को काउंसिल भी हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इस पर विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
