पीलीभीत: पति पर वैश्यावृत्ति और देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पीलीभीत,अमृत विचार। अमरिया क्षेत्र की एक महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। उसे पति काम के बहाने दिल्ली ले गया और वहां पर वैश्यावृत्ति की दलदल में ढकेल दिया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बेच दी। एक दिन देवर ने भी रिश्तों को तार-तार करते हुए दुष्कर्म किया। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप …
पीलीभीत,अमृत विचार। अमरिया क्षेत्र की एक महिला को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया। उसे पति काम के बहाने दिल्ली ले गया और वहां पर वैश्यावृत्ति की दलदल में ढकेल दिया। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर बेच दी। एक दिन देवर ने भी रिश्तों को तार-तार करते हुए दुष्कर्म किया।
मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने पुलिस अधिकारियों से दुखड़ा सुनाया। जिसके बाद कार्रवाई हो सकी है। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन मारपीट किया करते थे। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
पिछले साल पति उसे दिल्ली ले गया। वहां एक स्थान पर रखकर वैश्यावृत्ति कराई। अश्लील वीडियो और फोटो खींचे, जिन्हें रुपये कमाने के लालच में बेच दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिया करते थे। आरोप लगाया कि एक दिन वह घर पर थी। इस दौरान देवर कमरे में पहुंचा। उसने बुरी नियत से पकड़ लिया। इसके बाद चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।
दिल्ली से वापस घर ले आए। मगर, लगातार प्रताड़ित करते रहे। यह बात जब ससुराल के अन्य सदस्यों को बताई तो वह भी पति और देवर को सही ठहराते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह पीड़िता ने अपने मायके वालों को बताया और फिर आपबीती सुनाई। इसके बाद न्याय के लिए शिकायत पुलिस से की गई।
एडीजी, एसपी समेत कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे। जिसके बाद अब मामले में कार्रवाई हो सकी है। पुलिस ने पति, देवर, ससुर, सास, ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ घरेलू हिंसा, दुष्कर्म, बंधक बनाने, आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक महिला का शिकायती पत्र मिला था। पति और अन्य ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगाए गए हैं। अमरिया थाने में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे कार्रवाई के निर्देश अमरिया इंस्पेक्टर को दिए हैं। —लल्लन सिंह, सीओ सदर
ये भी पढ़ें-
यूक्रेन के शहर सुमी में फंसे छात्रों ने सोशल मीडिया के जरिये लगाई मदद की गुहार
