हल्द्वानी: ऑनलाइन होगी मुक्त विवि के छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा और कार्यशाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एमए गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर कार्यशाला और प्रयोगात्मक परीक्षा-2022 का कार्यक्रम विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। विवि की ओर से एमए गृह विज्ञान (प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर) तथा बैक विद्यार्थी जिसने भी परीक्षा फार्म भरा वह निर्धारित तिथि के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के एमए गृह विज्ञान प्रथम, द्वितीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर कार्यशाला और प्रयोगात्मक परीक्षा-2022 का कार्यक्रम विवि की वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है।

विवि की ओर से एमए गृह विज्ञान (प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ सेमेस्टर) तथा बैक विद्यार्थी जिसने भी परीक्षा फार्म भरा वह निर्धारित तिथि के दिन ऑनलाइन उपस्थित हों। सात मार्च को प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का ऑनलाइन माध्यम से सुबह 11 बजे, द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का आठ मार्च सुबह 11 बजे से, तृतीय सेमेस्टर 9 मार्च सुबह 11 बजे से, चतुर्थ सेमेस्टर 8 मार्च अपराह्न 2 बजे से कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रथम सेमेस्टर 22 एवं 23 मार्च सुबह 11 बजे से, द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर 22 मार्च सुबह 11 बजे से, तृतीय सेमेस्टर 23 मार्च सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगा। सभी विद्यार्थियों को इन तिथियों को गूगल मीट/ज़ूम के माध्यम से जुड़ना होगा। अभ्यथिर्यों को यदि कोई दिक्कत होती है तो वह स्टडी सेंटरों से जानकारी ले सकते हैं।

संबंधित समाचार