किसान, नौजवान के उत्थान के बिना देश का विकास संभव नहीं : मुलायम सिंह यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल की सबसे चर्चित जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का विकास करना है तो किसानों और नौजवानो की खुशहाली और तरक्की के बारे में विचार करना होगा। मैनपुरी के करहल मे अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश …

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल की सबसे चर्चित जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश का विकास करना है तो किसानों और नौजवानो की खुशहाली और तरक्की के बारे में विचार करना होगा। मैनपुरी के करहल मे अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने के बाद सातवें चरण के चुनाव में अपने खास मित्र स्वर्गीय पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव के लिए वोट की अपील करते हुये श्री यादव ने शुक्रवार को कहा कि अगर देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी।

नौजवान के बारे में सोचना होगा। जनता इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथ आई है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा फर्ज बनता है। आज देख रहे हैं क्या हाल है कहीं पर हिंसा है, कहीं अत्याचार है, कहीं जाति के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे सबको साथ लेकर चलेंगे। जनसभा में मौजूद यह भीड़ संकेत करती है कि जौनपुर से सपा को बड़ी जीत हांसिल होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार है, किसान को पैदावार की मेहनत नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है। किसान को उसकी उपज की कीमत नहीं मिल रही है। मौजूदा सरकार में किसान की उपेक्षा हो रही है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही। सपा का लक्ष्य है कि गरीब, किसान, बेसहारा को विशेष सुविधा मिले।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता को सपा पर विश्वास है। सपा जो कहती है वो करती है। कोई और राजनीतिक दल वादा पूरा नहीं करता। सपा संरक्षक ने कहा कि आज के समय में व्यापारी को लाभ नहीं मिल रहा। सपा इसके लिए काम करेगी। जनता दल (यू) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे धनंजय सिंह का नाम लिए बगैर मुलायम सिंह यादव ने कहा उधर अन्याय अत्याचार करने वाले लोग हैं।
संबोधन के दौरान बुजुर्ग मुलायम सिंह यादव को दो बार बैठ कर विश्राम लेना पड़ा। सपा नेता ने अपने संबोधन में लोगों से संकल्प भी दिलवाया कि वह समाजवादी पार्टी को वोट करें।

यह भी पढ़ें:-मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के खिलाफ मऊ पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें- क्या है मामला?

संबंधित समाचार