बिजनौर : पिता ने 13 वर्षीय बेटी को बनाया हवस का शिकार
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करते हुए एक वहसी ने अपनी 13 साल की पुत्री को ही हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो आरोपी फरार हो गया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो साल पहले पत्नी की मौत हो …
बिजनौर/नहटौर, अमृत विचार। पिता-पुत्री के रिश्तों को तार-तार करते हुए एक वहसी ने अपनी 13 साल की पुत्री को ही हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो आरोपी फरार हो गया।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की दो साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी 13 साल की एक बेटी है। वह गांव में ही पढ़ती है। पिछले काफी समय से वह डरी-सहमी नजर आ रही थी। कई बार उसकी शिक्षिका ने उससे जानने की कोशिश की, लेकिन वह जुबान नहीं खोल सकी।
शुक्रवार को मासूम ने अपनी शिक्षिका को आपबीती बताई तो वह सन्न रह गई। बताया कि उसका पिता काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मुहं खोलने पर जान से मारने की धमकी भी देता है। शिक्षिका ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। प्रधान ने पुलिस को अगवत कराया। इस तरह पूरे गांव में चर्चा फैल गई। हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन आरोपी गांव से फरार बताया जा रहा है।
