बरेली: मंडलायुक्त से शिकायत पर जांच को पहुंची टीम
शेरगढ़,अमृत विचार। नगर पंचायत में अनियमितताओं की मंडलायुक्त से हुई शिकायत पर शुक्रवार को टीएसी की टीम जांच पड़मात करने नगर पंचायत पहुंची और कस्बे में भ्रमण कर आरोपों की जांच की। दरअसल, नगर के भाजपा सभासद राघवेंद्र पाठक ने नगर पंचायत में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में शिकायत की गई थी। …
शेरगढ़,अमृत विचार। नगर पंचायत में अनियमितताओं की मंडलायुक्त से हुई शिकायत पर शुक्रवार को टीएसी की टीम जांच पड़मात करने नगर पंचायत पहुंची और कस्बे में भ्रमण कर आरोपों की जांच की। दरअसल, नगर के भाजपा सभासद राघवेंद्र पाठक ने नगर पंचायत में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त कार्यालय में शिकायत की गई थी।
जिसके बादटीएसी की टीम ने नगर पंचायत पहुंचकर नगर की गलियों में घूमकर नाला निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पुराना स्वागत द्वार, अंत्येष्टि स्थल आदि समेत कई बिंदुओं पर जांच की। सभासद ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भी अनियमितताओं को लेकर शिकायत की थी। जिसमें डीएम स्तर से पहले एसडीएम बहेड़ी और बाद में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से जांच कराई गई थी।
जांच से नामित सभासद संतुष्ट नहीं हुए और फिर शिकायत मंडलायुक्त कार्यालय में की। इस दौरान अमित कुमार चौधरी की टीम,जेई प्रवीन कुमार बाजपेई,अधिशासी अधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी,लिपिक धर्मवीर तथा शिकायतकर्ता नामित भाजपा सभासद राघवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी गणेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यों में अनियमितता को लेकर नामित सभासद द्वारा शिकायत की गई थी। जिसकी टीएसी की टीम ने शेरगढ़ पहुंचकर जांच की। टीम के साथ रहकर जांच में सहयोग किया गया है।
ये भी पढ़ें-
बरेली के 27 छात्र-छात्राएं अभी भी फंसे हैं यूक्रेन में
