उन्नाव: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ महिला की उपचार के दौरान मौत
उन्नाव। उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र मे शुक्रवार दोपहर बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई परिजन पुलिस को सूचना दिए बगेर शव को घर ले गए। जानकारी के मुताबिक शरबती 50 …
उन्नाव। उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र मे शुक्रवार दोपहर बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया जहा देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई परिजन पुलिस को सूचना दिए बगेर शव को घर ले गए।
जानकारी के मुताबिक शरबती 50 पत्नी स्व. कल्लू निवासी मोती नगर कोतवाली सदर किसी कार्य से दही थाना क्षेत्र के हाई वे स्थित एक चर्म निर्यातक फैक्ट्री के रोड क्रास करने के दौरान बाइक ने टक्कर मार दी हादसे मे वह गभीर रूप से घायल हो गई।सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने उसका रेफर लेटर भी बना दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल में ही भर्ती करे रहे।
शाम करीब 6:40 बजे उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम मार्टम कराए बिना परिजन लड़ झगड़ कर शव लेकर घर लेकर चले गए। इस बाबत जब दही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया अज्ञात बाइक सवार की टक्कर से महिला हुई थी जिसको जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया गया था। मौत की जानकारी हुई हैं। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-मऊ: दो बसों की टक्कर में एक सिपाही सहित चार की मौत
